फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   फार्मा कंपनी का अधिकारी रहस्यमय ढंग से लापता

फार्मा कंपनी का अधिकारी रहस्यमय ढंग से लापता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
फार्मा कंपनी का अधिकारी रहस्यमय ढंग से लापता

विज्ञापन
काशीपुर की फार्मा कंपनी में कार्यरत एक अधिकारी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। 48 घंटे बाद भी उसका कहीं कोई पता न लगने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में दरभंगा (बिहार) निवासी मथुरा प्रसाद अग्रवाल ने कहा है कि उनका बेटा राजीव अग्रवाल रामनगर रोड पर पीरुमदारा स्थित नीरा फार्मा लि. के रिसर्च एंड डेवलपमेंट विभाग में कार्यरत है। वह अपने परिवार के साथ स्टेडियम के पीछे स्थित कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। 10 अप्रैल को वह कंपनी जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से वह नहीं लौटा। परिजनों ने कई स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। मथुरा का कहना है कि वह चार दिन पूर्व ही बेटे से मिलने काशीपुर आए थे। उसने कंपनी में कोई परेशानी होने का जिक्र करते हुए तनाव में रहने की बात कही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed