{"_id":"5bc4e175bdec22694e6b6a39","slug":"81539629429-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा के लिए जलाए दीये से घर जल गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूजा के लिए जलाए दीये से घर जल गया
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूजा के लिए जलाए दीये से घर जल गया
काशीपुर। घर में पूजा के लिए जलाए गए दीये से घर में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये की कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया।
नया आवास-विकास के सी ब्लॉक में मकान नंबर-281 में सुखपाल सिंह पुत्र रामकुमार सिंह का परिवार रहता है। सोमवार को सुखपाल की पत्नी शशि पूजा करने के बाद घर में ताला लगाकर अपने ढेला पुल के निकट बन रहे मकान को देखने गई थी। वहीं उसके दोनों बच्चे भी स्कूल गए थे। सुखपाल भी घर पर नहीं था। सुबह करीब 11 बजे घर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना शशि को दी। शशि के घर पहुंने तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शशि ने बताया कि आग से घर में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी समेत घरेलू सामान जलकर नष्ट कर हो गया। शशि ने बताया कि आग से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। परिजनों ने मंदिर में जल रहे दीये से आग लगने की आशंका जताई है। सुखपाल एक बैंक में गार्ड था लेकिन तबियत खराब होने के कारण कई महीनों से घर पर ही था। ब्यूरो
- 15केएसपी 02पी-काशीपुर में आग लगने से घर में जला सामान।