{"_id":"5a945be54f1c1bf07b8b984d","slug":"81519672293-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बीमा कर क्लेम लेने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी बीमा कर क्लेम लेने के मामले में दो गिरफ्तार
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। मृतक को अभिलेखों में जिंदा दर्शाकर बीमा कंपनियों से फर्जी बीमा कर साढ़े 11 लाख रुपये का क्लेम लेने के मामले में पुलिस ने प्रधान पति सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
ग्राम खालीपार पट्टी निवासी रजविंदर कौर पत्नी सुरेंद्र सिंह ने 16 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति की दो वर्ष पूर्व 15 अगस्त को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद ग्राम मलपुरी निवासी कुलदीप सिंह और ग्राम सीपका निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा उसके घर आए और कहा कि केंद्र सरकार मृतकों के हित में एक योजना चला रही है।
इस योजना के तहत वह उसके मृत पति का बीमा कर उसे योजना का लाभ दिलाएंगे। जैसे उन्होंने अन्य मृतक आश्रितों को दिलाया है। उन पर विश्वास कर उसने अपने पति के सभी कागज उन्हें दे दिए। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उन्होंने साढ़े 11 लाख रुपये के बीमे का क्लेम लेकर दो लाख रुपये उसके खाते में छोड़े हैं।
विज्ञापन
जब उसने बीमे की सारी राशि मांगी तो उन्होंने देने से मना कर दिया। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि इस मामले में अमरजीत सिंह, निवासी ग्राम कल्याणपुर तथा ग्राम प्रधान पति बलविंदर उर्फ कालू निवासी ग्राम हजीरों की भी संलिप्तता पाई गई है। उन्हें भी आरोपी बनाया गया है। लखविंदर उर्फ लक्खा तथा ग्राम प्रधान पति बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।