{"_id":"5a43ed1b4f1c1bcd6d8b6856","slug":"81514401051-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने तमंचा दिखाकर लोगों को धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंग ने तमंचा दिखाकर लोगों को धमकाया
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर के फाजलपुर महरौला के बराड़नगर में रहने वाले एक दंपति के साथ दबंग ने गालीगलौच कर दी। क्षेत्र के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में शिकायत की है।
बुधवार को बराड़नगर के कई लोग कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने सीओ स्वतंत्र कुमार के अलावा कोतवाल तुषार बोरा को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि बराड़नगर में बिलासपुर मूल निवासी दबंग रहता है। मंगलवार की शाम आरोपी ने वहां रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी गुरुलाल सिंह के घर आकर उनसे गाली गलौच की। इतना ही नहीं उनकी पत्नी से अभद्रता की।
बुधवार को जब कॉलोनी के लोग आरोपी को समझाने गए तो उसने तमंचा निकाल दिया। उसने जान से मारने की धमकी देते हुए दोबारा दिखने पर अंजाम भुगतने की बात कही। लोगों का कहना था कि आरोपी आपराधिक किस्म का है और नशे के कारोबार में लिप्त है। कोतवाल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया।