फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दहेज के लिए प्रताड़ित कर गर्भपात कराने का आरोप

दहेज के लिए प्रताड़ित कर गर्भपात कराने का आरोप

Sun, 22 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए प्रताड़ित कर गर्भपात कराने का आरोप
काशीपुर। जसपुर के मोहल्ला चौहानान निवासी शबाना परवीन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 31 अक्तूबर 2017 को उसकी शादी काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुर एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन


गर्भवती होने परप पति और ससुर ने मायके से इलाज की रकम लाने के लिए दबाव बनाया, लेकिन वह अपने पिता को इस बारे में नहीं बता सकी। आरोप है कि 21 फरवरी को पति, ससुर और एक अन्य ने अस्पताल ले जाकर उसे इंजेक्शन और दवाएं दीं। दवा लेने के कुछ घंटे बाद ही उसका गर्भपात हो गया और उसकी तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन


लेकिन, ससुरालियों ने उसका इलाज नहीं कराया। बाद में मायके वालों ने जसपुर ले जाकर उसका इलाज कराया। पुलिस ने तहरीर कांउसलिंग के लिए महिला हेल्पलाइन को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed