{"_id":"597e23b84f1c1b9b508b4624","slug":"61501438904-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसा चोर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसा चोर दबोचा
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक घर में घुसे चोर को परिजनों ने सामान चुराते रंगे हाथ दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोर के पास से किसी दूसरे घर से चुराया जेवर बरामद हुआ है। उधर, चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़ कर फिर पुलिस को चुनौती दी है।
शनिवार रात कविनगर निवासी लोकेश चौहान और उसका परिवार खाने के बाद सो गया। तड़के लगभग साढ़े तीन बजे लोकेश को बराबर के कमरे से आहट सुनाई दी। देखा तो एक युवक अलमारी में सामान टटोल रहा था। इस पर लोकेश ने दबे पांव युवक को दबोच कर शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार और पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। उसकी जेब से मोबाइल, घड़ी और किसी अन्य जगह से चोरी किया एक मंगल सूत्र मिला। सूचना पर कोतवाल चंचल शर्मा पुलिस के साथ आए और पकड़े गए। युवक को कोतवाली ले गए। उधर, चोरों ने शनिवार रात आईटीआई थाना क्षेत्र के गढ़वाल कॉलोनी स्थित माला शर्मा के बालाजी डिपार्टमेंटल स्टोर के शटर के ताले तोड़ आटा, चावल, तेल आदि खाद्यान चोरी कर लिया।