{"_id":"577670c44f1c1bd04979a8c4","slug":"42-families-to-leave-home-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 परिवारों को घर छोड़ने का नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
42 परिवारों को घर छोड़ने का नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर में ढेला बस्ती का निरीक्षण करते एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम ने बाढ़ के चलते संवेदनशील ढेला बस्ती और हेमपुर इस्माइल गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने 42 परिवारों को नोटिस देकर बाढ़ राहत केंद्रों में शिफ्ट होने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जेसीबी की मदद से ढेला नदी का रुख आबादी से दूसरी तरफ किया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती और तहसीलदार संजय कुमार ने ढेला नदी के किनारे बसी बस्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हैवी मानसून का अलर्ट है और कभी भी नदी में पानी बढ़ सकता है। इसलिए ऐतिहातन नदी किनारे रहने वाले लोग बाढ़ सुरक्षा केंद्रों में चले जाएं।
विज्ञापन
केंद्रों में सभी प्रकार के इंतजाम प्रशासन की ओर से किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने बहल्ला नदी से प्रभावित होने वाले हेमपुर इस्माइल गांव का भी निरीक्षण किया। एसडीएम सरस्वती ने बताया कि 42 परिवारों को घरों को छोड़कर बाढ़ सुरक्षा केंद्रों में जाने का नोटिस रिसीव करा दिया गया है।
विज्ञापन
अगर पानी बढ़ता है तो घरों को नहीं छोड़ने वाले परिवारों को पुलिस की मदद से वहां से हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में नदी किनारे पिचिंग नहीं हो सकती है। इसलिए नगर निगम को जेसीबी की मदद से ढेला नदी का रुख दूसरी तरफ करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।