{"_id":"5c9d15c7bdec2275a46a0876","slug":"41553798599-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन प्रभावित क्षेत्र में खुलेंगे थाने व नई पुलिस चौकियां: एसएसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन प्रभावित क्षेत्र में खुलेंगे थाने व नई पुलिस चौकियां: एसएसपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कुंडेश्वरी चौकी के दरोगा पर हुए हमले के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।
बृहस्पतिवार को चौकी पहुंचे एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कुंडेश्वरी चौकी पर हुई वारदात की समीक्षा की। उन्होंने एएसपी को खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस चौकियों के उच्चीकरण और नई चौकियां खोलने के प्रस्ताव भेजने को कहा। एसएसपी ने बताया कि चौकी पर हुए हंगामे के बाद कुंडेश्वरी में खनन प्रभावित क्षेत्रों के मतदेय स्थलों व बूथों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। कहा कि चौकी की वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जो भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स चाहिए वो जिला मुख्यालय से उपलब्ध कराया जाएगा। वहां एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ मनोज कुमार ठाकुर, कोतवाल चंचल शर्मा, आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी, कुंडा थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।