{"_id":"5b674d194f1c1b096a8b571b","slug":"31533496601-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर लगाया कैंटर को कब्जे में लेने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी पर लगाया कैंटर को कब्जे में लेने का आरोप
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर के एक ट्रांसपोर्टर ने हल्द्वानी के व्यापारी पर चालक से मारपीट करने और कैंटर को कब्जे में लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
कोतवाली में दी तहरीर में किच्छा रोड निवासी एक ट्रांसपोर्टर ने कहा है कि उसका व्यवसायिक कैंटर यूपी 22टी 8902 किराए पर चलता है। बीते 28 जुलाई को कैंटर जयपुर से किराने का सामान लेकर चला था और 30 जुलाई को हल्द्वानी पहुंच गया था। 31 जुलाई को हल्द्वानी के व्यापारी ने बारिश में माल उतरवाया और फिर माल भीगने का दोष चालक पर मढ़ते हुए गाली गलौच कर दी। चालक ने भीगा माल वापस करने और भाड़ा मांगा और इसकी जानकारी उसे फोन पर भी दी थी। इसके बाद उसकी चालक से कोई बात नहीं हुई। जब एक अगस्त को गाड़ी वापस नहीं आई तो दो अगस्त को वह हल्द्वानी गया तो वहां गाड़ी खड़ी मिली। गाड़ी के टायरों की हवा निकली हुई थी और उक्त व्यापारी ने कागज, चालक का लाइसेंस और चाबी जब्त कर ली। उसका कहना है कि व्यापारी की नवीन मंडी में दुकान है। उसने व्यापारी से वाहन और भाड़ा दिलाने की मांग की है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।