{"_id":"5bec745cbdec2269637c2b32","slug":"2180-litre-liquor-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर पुलिस ने पकड़ी 2180 लीटर अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काशीपुर पुलिस ने पकड़ी 2180 लीटर अवैध शराब
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में अवैध शराब की सप्लाई किए जाने की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है। छापेमारी के दौरान बड़े वाहनों की 20 ट्यूबों में भरी करीब 2000 लीटर शराब बरामद हुई है। पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से 180 लीटर अवैध शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण और एक बाइक भी बरामद की है।
एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया मुखबिर की सूचना पर कोतवाल चंचल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने ग्राम कचनालगाजी में एक पटाखा गोदाम के पीछे नहर के पास 2000 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। यह शराब बड़े वाहनों की 20 ट्यूबों में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके से तीन ड्रम, तीन पतीले, एक प्लास्टिक का मग और तीन पाइप बरामद किए हैं। टीम ने ग्राम कचनालगाजी निवासी बचन सिंह और काका सिंह को मौके से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने ग्राम जगतपुर निवासी राजा को ढकिया तिराहे से 40 लीटर अवैध शराब के साथ धर दबोचा। जबकि कुंडा थाने के ग्राम गणेशपुरा निवासी काला सिंह को नागनाथ मंदिर के पास से 100 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से शराब ढोने में प्रयुक्त एक बाइक को भी कब्जे में ले लिया। इसके अलावा ढकिया गुलाबो तिराहे से कुंडा के ग्राम भरतपुर निवासी अमरजीत सिंह को भी 40 लीटर अवैध शराब के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि शराब के जखीरे के साथ पकड़ा गया काका सिंह तीन दिन पूर्व 80 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ 110 जी के तहत कार्रवाई की जाएगी। टीम में बीएस बिष्ट, दिनेश फर्त्याल, लाखन सिंह, विजय सिंह कांस्टेबल सतीश भट्ट, जगमल सिंह, संजीव चौधरी, देवेंद्र गोस्वामी आदि थे।