{"_id":"5b9c0535867a557f5742d95c","slug":"21536951605-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारे प्रत्याशी व समर्थकों ने छात्र को बेल्टो से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हारे प्रत्याशी व समर्थकों ने छात्र को बेल्टो से पीटा
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव की रंजिश को लेकर एक हारे प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने एक छात्र की लात, घूंसों और बेल्टों से पिटाई कर दी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र आईटीआई थाना प्रभारी से मिले। फिलहाल मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। मोहल्ला किला निवासी प्रियांशु माथुर महाविद्यालय में एक छात्रा के प्रवेश के लिए गया था। शुक्रवार की दोपहर वह वाणिज्य संकाय से अपनी बाइक लेकर लौट रहा था।
आरोप है कि चुनाव में हारे एक प्रत्याशी व उसके समर्थकों ने प्रियांशु पर बेल्टों से हमला कर दिया। इन लोगों ने प्रियांशु की लात घूसों और बेल्टों से पिटाई की। कुछ अन्य छात्रों के आने पर हमलाकर फरार हो गए। प्रियांशु ने आईटीआई थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहां पर छात्रसंघ सचिव रोहन वर्मा, जतिन नरुला, विकास शर्मा, आशीष शर्मा, अक्षय बत्रा, योगेश जोशी आदि थे।