{"_id":"5c84121abdec222aaf37b0dd","slug":"201552159258-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केलाखेड़ा पुलिस ने एक सप्ताह पहले खनन वाहन निकालने को लेकर हुई फायरिंग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से स्कार्पियो, दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए हैं।
शनिवार को थाना परिसर में एएसपी डा. जगदीश चंद और सीओ एमसी बिन्जौला ने बताया कि एक सप्ताह पहले गांव सरकड़ी में खनन वाहनों की निकासी को लेकर दो पक्षों के विवाद में फायरिंग हुई थी। पुलिस ने मामले में तीन नामजद समेत 4-5 अन्य खिलाफ धारा 147,148,452,504, 506,307 के मुकदमा दर्ज किया था। टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार तड़के बोर पुल के पास से बलजीत सिंह उर्फ बल्ली निवासी पहाड़गंज दूधिया मंदिर (रुद्रपुर) और उसके साथी हरपाल सिंह निवासी दुर्गापुरम निकट एलाइंस गेट नंबर 3 चौकी आदर्श नगर (रुद्रपुर) को मय स्कॉर्पियो यूके06एक्यू5004 के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर और चार कारतूस और एक खोखा बरामद किया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। टीम में एसओ ओम प्रकाश, एसआई प्रवीण कुमार, सूरज कुमार, विजय चंद, राजेश कुमार जोशी, त्रिलोक सिंह, होमगार्ड चंद्रपाल आदि थे।