फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बदायूं से भागी दिव्यांग विवाहिता बरामद

बदायूं से भागी दिव्यांग विवाहिता बरामद

Thu, 15 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बदायूं से भागी दिव्यांग विवाहिता बरामद

विज्ञापन
दिनेशपुर के बदायूं से युवक के साथ भागी दिव्यांग विवाहिता को यूपी पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव में दबिश देकर बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।

बुधवार की दोपहर बदायूं के सदर थाने में तैनात एसआई वृक्षपाल सिंह और हेड कांस्टेबल अंजन कुमार ने थाने में अपनी आमद कराई। उन्होंने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के गांव लोची नंगला से एक दिव्यांग विवाहिता बीते 10 नवंबर को लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई है। सर्विलांस के जरिये विवाहिता की लोकेशन दिनेशपुर के एक गांव में पाई गई। स्थानीय पुलिस के साथ यूपी पुलिस ने उक्त गांव में छापेमारी कर विवाहिता को बरामद कर लिया। पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। उसने मायके वालों को फोन लगाया तो रुद्रपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के फोन से कनेक्ट हो गया। विवाहिता ने अपनी आपबीती उसे सुनाई तो युवक को विवाहिता से सहानुभूति हो गई। कई बार दोनों के बीच फोन पर बात हुई और प्रेम संबंध बन गए। विवाहिता के कहने पर युवक 10 नवंबर को उसे भगाकर यहां ले आया। युवक ने विवाहिता को दिनेशपुर क्षेत्र के एक गांव में अपने दोस्त के घर में रखा था। बताया जाता है कि जब युवक के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी हुई तो परिजन विवाहिता को उसके घर छोड़ने के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच बदायूं की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed