फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चंडीगढ़ से हल्द्वानी के लिए निकला युवक रुद्रपुर से लापता

चंडीगढ़ से हल्द्वानी के लिए निकला युवक रुद्रपुर से लापता

Thu, 15 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से हल्द्वानी के लिए निकला युवक रुद्रपुर से लापता

विज्ञापन
रुद्रपुर में चंडीगढ़ से बस में सवार होकर हल्द्वानी के लिए निकला बागेश्वर जिले का युवक रुद्रपुर पहुंचने के बाद संदिग्ध हालातों में लापता हो गया। परिजनों ने सिडकुल चौकी में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

मूल रूप से बागेश्वर के शामा गांव का रहने वाला ललित कोरंगा पुत्र हिम्मत सिंह कोरंगा चंडीगढ़ के एक होटल में नौकरी करता है। ललित के चचेरे भाई चंदन सिंह से मिली जानकारी के अनुसार बीते 11 नवंबर को ललित चंडीगढ़ से बस में सवार होकर हरिद्वार के लिए चला और हरिद्वार से दूसरी बस पकड़कर हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ। 12 नवंबर को रुद्रपुर पहुंचने पर ललित गलती से शाम करीब साढ़े छह बजे सिडकुल चौकी क्षेत्र स्थित ब्रिटानिया चौक पर उतर गया। इसके बाद ललित ने हल्द्वानी में रहने वाले अपने भाई उमेश को फोन किया। इस पर उमेश ने उसे टेंपो पकड़कर हल्द्वानी आने की बात कही। कुछ देर बाद ही ललित का फोन बंद आने लगा तब से अब तक ललित का कोई सुराग ना मिलने पर परिजनों ने सिडकुल चौकी में ललित की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed