{"_id":"5b96beec867a557ffd3686dd","slug":"201536605932-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित तीन ससुरालियों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति सहित तीन ससुरालियों को भेजा जेल
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिनेशपुर में पांच दिन पहले श्रीरामपुर गांव में गर्भवती की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपी पति, देवर और सास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण मृतका के बिसरा को जांच के लिए देहरादून लैब भेजा गया है। बता दें कि बृहस्पतिवार रात को श्रीरामपुर निवासी गोविंद हालदार की सात माह की गर्भवती पत्नी पल्लवी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मृतका के पिता पिपलिया नंबर एक निवासी साधन मैत्र ने दामाद गोविंद, देवर रंजन और सास पारूल पर दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसपर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज अधिनियम के साथ 304 बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसी आधार पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।