फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   युवक ने जहरीला पदार्थ गटका, मौत

युवक ने जहरीला पदार्थ गटका, मौत

Tue, 17 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
युवक ने जहरीला पदार्थ गटका, मौत
गदरपुर। पारिवारिक कारणों के चलते मोटर गैरेज में काम करने वाले युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव संदिग्धावस्था में दिनेशपुर रोड पर स्थित एक सीड प्लांट से बरामद हुआ है। परिजन शव घर ले आए लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


ग्राम राम कोट नंबर-6 निवासी राम किशोर( 26) दिनेशपुर रोड पर स्थित एक गैराज में काम करता था। अनबन की वजह से उसकी पत्नी कुछ समय से ग्राम फतेहगंज स्थित अपने मायके में राह रही थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि रामकिशोर ने जहर खा लिया है और उसका शव दिनेशपुर रोड स्थित एक सीड प्लांट में पड़ा है।
विज्ञापन


परिजनों ने रामकिशोर की पत्नी सूचना दी और शव को घर ले आए, जहां उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर एसआई ललित बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘...मैं अपनी खुशी से मर रहा हूं’
गदरपुर। रामकिशोर का शव जिस सीड प्लांट से मिला वहां एक थर्माकॉल की कटोरी में टूटे फूटे शब्दों में ‘मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है, मैं अपनी खुशी से मर रहा हूं’ लिखा हुआ मिला था। इसके नीचे रामकिशोर भी लिखा था। एसआई ललित बिष्ट का कहना है कि मामला पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। फिर भी मृतक रामकिशोर की लिखावट की जांच कराई जा रही है।

काशीपुर। पुल के नीचे ढेला नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। शव दो से तीन दिन पुराना बताया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को गंगेबाबा रोड स्थित ढेला पुल के नीचे शव पड़ा होने की सूचना दी। इस पर एसएसआई (प्रथम) राजेश यादव, एसएसआई (द्वितीय) बीके बिष्ट, एसआई जयपाल सिंह, सुनील सिंह बिष्ट और कुंडा थाने के उपनिरीक्षक मदन बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने स्वच्छकों की मदद से एक 40 वर्षीय व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला। तलाशी लेने पर उसके पास से कुछ नहीं मिला। शव की स्थिति से उसके दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। ग्रामीणों का कहना है कि ढेला पुल में पिछले एक पखवाड़े से पानी नहीं आया है। ऐसे में मृतक के आसपास का होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed