फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नेपाल से तस्करी कर पिकप में लायी जा रही ढाई लाख की मटर पकड़ी

नेपाल से तस्करी कर पिकप में लायी जा रही ढाई लाख की मटर पकड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
नेपाल से तस्करी कर पिकप में लायी जा रही ढाई लाख की मटर पकड़ी

विज्ञापन
खटीमा में एसएसबी और झनकईया थाना पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर पिकप में लाई जा रही 25 क्विंटल नेपाली मटर सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मटर लदी पिकप सहित दोनों आरोपियों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया।

सूचना पर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह और एसएसबी इंस्पेक्टर मो. नाजिम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे गन्ना सेंटर सिसैया पर चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच नेपाल सीमा की ओर से आ रही पिकप संख्या यूके06 सीबी-3160 की रोककर तलाशी ली तो उसमें बोरियों में पैक 25 क्विंटल मटर भरी हुई थी। टीम ने पिकप चालक राजीवनगर पकड़िया निवासी शिवा विश्वास और मटर के व्यापारी धीरज को गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई अकरम अहमद, ललित कन्याल, कैलाश अधिकारी, मिलिंद इंग्ले, समीर प्रकाश, राउडी प्रशांत, सरदार मल वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed