{"_id":"5b96bef9867a557ff666acca","slug":"191536605945-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमनदीप हत्याकांड में पुलिस ने ननद को भी किया गिरफ्रतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमनदीप हत्याकांड में पुलिस ने ननद को भी किया गिरफ्रतार
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गदरपुर में अमनदीप हत्याकांड में पुलिस ने मृतका की विवाहिता ननद को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 22 अगस्त को ग्राम प्रेमनगर में विवाहिता अमनदीप की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसके शव को बन्नाखेड़ा के जंगल में ले जाकर जला दिया गया था। पुलिस ने छानबीन के दौरान मृतका के पति अमनदीप सिंह, ससुर हरबंस सिंह, सास परमजीत कौर एवं ममेरे भाई मनप्रीत सिंह उर्फ मनी को गिरफ्तार किया था। जांच में अमनदीप के चचेरे ससुर दारा सिंह को भी जेल भेजा गया था। जांच अधिकारी सीओ बाजपुर महेश चंद बिंजौला को अमनदीप की विवाहिता ननद किरणदीप कौर की भी संलिप्त पाए जाने की जानकारी होने पर गहनता से जांच कराई थी। जांच के बाद किरनदीप कौर को भी धारा-304 बी एवं 120 बी के तहत प्रेमनगर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।