{"_id":"5babdb00867a553da22cd53e","slug":"181537989376-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने पकड़ा झपटमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजीपी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने पकड़ा झपटमार
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में हल्द्वानी के युवक से रुद्रपुर में मोबाइल झपटने वाले युवक को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है। मामले में मोबाइल स्वामी ने डीजीपी को पत्र लिखकर थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने की शिकायत की थी। हल्द्वानी निवासी प्रदीप कुमार बीती 14 फरवरी की रात को किसी काम से रुद्रपुर आया था। वापसी के दौरान दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उसका मोबाइल झपटा और मौके से फरार हो गए। 18 फरवरी को प्रदीप ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी लेकिन पुलिस ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। थाने के कई चक्कर लगाने के बाद भी जब पुलिस ने प्रदीप के मामले में गंभीरता नहीं दिखाई तो प्रदीप ने डीजीपी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया। डीजीपी ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बीते बुधवार को अज्ञात झपटमारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने मोबाइल झपटने वाले खजुहरिया थाना बिलासपुर यूपी निवासी आकाश को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल बरामद कर लिया है। आकाश ने बताया कि उसने अपने साथी रम्पुरा निवासी अनिल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था जो इस समय जेल में बंद है।