फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   हादसे में बाइक सवार दंपति घायल

हादसे में बाइक सवार दंपति घायल

Fri, 08 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दंपति घायल
हादसे में बाइक सवार दंपति घायल
विज्ञापन

रुद्रपुर। निजी अस्पताल से एक्सरे कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे दंपति कार की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नानक नगर दिनेशपुर निवासी पलविंदर सिंह की पत्नी रजवंत कौर का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर को पलविंदर पत्नी रजवंत कौर को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराने लाया था। पत्नी का एक्सरे कराने के बाद जब पलविंदर उसे बाइक पर बैठाकर घर की ओर जा रहा था तो अटरिया रोड पर पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए और चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी के पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। डाक्टरों के अनुसार घायल रजवंत की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

--------------
फोटो। 07आरडीपी जिला अस्पताल में भर्ती घायल पलविंदर और रजवंत कौर
--------------
धन सिंह बिष्ट
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed