फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बंद फैक्ट्री से सामान चुराते तीन युवक गिरफ्तार

बंद फैक्ट्री से सामान चुराते तीन युवक गिरफ्तार

Sat, 22 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बंद फैक्ट्री से सामान चुराते तीन युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर। सिडकुल में लंबे समय से बंद पड़ी लखानी फैक्ट्री से सामान चुराते तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि चोरी में शामिल दो लोग भागने में कामयाब रहे। पकड़े गये चोरों से बरामद दो पिकप गाड़ी और दो बाइकें भी पुलिस ने सीज कर दी हैं।
विज्ञापन


लखानी फैक्ट्री लंबे समय से बंद पड़ी है। फैक्ट्री में कई तरह की मशीनरी और अन्य सामान अभी भी रखा है। बृहस्पतिवार देर रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग फैक्ट्री से सामान चुराकर पिकअप में भर रहे हैं। सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दो पिकअप और दो बाइक के साथ माल चुराते तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दो चोर पुलिस के आने से पहले भागने में कामयाब रहे। पुलिस पूछताछ में पकड़े गये चोरों ने अपना नाम सोडी कॉलोनी निवासी गुरुप्रीत सिंह, सुभाष कॉलोनी निवासी सलीम और भगवानपुर निवासी शंकर लाल बताया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सप्ताह भर पहले से तीनों आरोपी फैक्ट्री में चोरी की योजना बना रहे थे। उनकी पिकप यूके06सीए 7868 और यूके06सीए9401 के साथ ही बाइक यूके06एबी 6084 और यूके 06एल1626 को सीज कर दिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी निशानदेही पर फरार हुए दो चोरों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed