फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   प्रेमिका के भाई ने किया था शिवम पर जानलेवा हमला

प्रेमिका के भाई ने किया था शिवम पर जानलेवा हमला

Thu, 17 May 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के भाई ने किया था शिवम पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
काशीपुर में प्रेम संबंधों की भनक लगने पर प्रेमिका के भाई ने अपने साथियों की मदद से एक युवक पर जानलेवा हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण घायल युवक कोमा में चला गया। एक माह बाद होश में आने पर युवक ने परिजनों को हमलावरों के बारे में जानकारी दी। घायल की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्सरवाला निवासी प्रमोद की पत्नी ममता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 10 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे उसका पुत्र शिवम अपने चाचा मोनू के साथ बाइक से रामनगर रोड पर जा रहा था। रम्पुरा के पास ठाकुरद्वारा निवासी एक युवक व उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर शिवम को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए। मोनू की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल शिवम को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे मुरादाबाद रेफर किया गया। वहां उसके उपचार पर लगभग साढ़े तीन लाख का खर्च आया। करीब एक माह तक वह कोमा में रहा। होश में आने पर उसने हमलावरों के बारे में जानकारी दी। ममता ने बताया ठाकुरद्वारा की एक युवती उसके पुत्र से प्यार करती है। इस बारे में वह कई बार युवती के परिजनों को जानकारी दे चुके हैं। इसी बात को लेकर युवती का भाई उनके पुत्र से रंजिश रखता है। वह पूर्व में भी उसके पुत्र के साथ मारपीट कर चुका है। पंद्रह दिन पहले आरोपी ने ठाकुरद्वारा के ग्राम करनावाला में उसके पुत्र पर तमंचे से फायर झोंका था। लेकिन तब वह बाल-बाल बच गया। उसने अपने पुत्र के हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed