{"_id":"5963c1094f1c1b503b8b45cd","slug":"171499709705-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू से उलझने वाले पांच लोगों से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीपीयू से उलझने वाले पांच लोगों से पूछताछ
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। दो दिन पूर्व चेकिंग के दौरान सीपीयू से उलझने और हाइवे जाम करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पांच लोगों को चिन्हित कर उनसे पूछताछ की। पुलिस सीपीयू कर्मियों की विडियो फुटेज के आधार पर हाइवे जाम करने वाले और लोगों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
बता दें कि शनिवार को सीपीयू की एक टीम नगर निगम गेट के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान डीडी चौक की ओर से आ रही एक बिना नंबर की स्कूटी को रोकने का इशारा करने पर स्कूटी चालक ने स्कूटी भगा दी जिसे इंदिरा चौक पर टीम द्वारा रोक लिया गया। इसी बीच युवक ने अपने साथियों को मामले की जानकारी दी तो उसके साथियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए हाइवे जाम कर दिया। मामला एसएसपी डा. सदानंद दाते के संज्ञान में आने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा करने वालों को खदेड़ कर 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। हंगामे के दौरान सीपीयू द्वारा बनाई गई वीडीयो फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों को चिन्हित कर सोमवार को उनसे पूछताछ की।