{"_id":"5b9c05e1867a557f677340cc","slug":"161536951777-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के आपस में टकराने पर युवक से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार के आपस में टकराने पर युवक से की मारपीट
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में अरविंद नगर वार्ड नंबर एक निवासी प्रदीप यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात वह कार से काशीपुर रोड स्थित ढाबे पर खाना लेने आया था। ढाबे में खाना पैक करने का आर्डर देकर वह कार में इंतजार करने लगा। इसी दौरान ढाबे के बाहर खड़ी बिना नंबर की कार ने उसकी कार पर टक्कर मार दी। कहासुनी होने पर कार चालक ने उसके साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव के लिए आए दोस्त संदीप को भी हमलावरों ने पीट दिया। हमलावर दस हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। मामले को लेकर प्रदीप ने शुक्रवार को क्षेत्रवासियों संग बाजार चौकी पहुंचकर प्रदर्शन भी किया।