फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दंबगों ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा

दंबगों ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा

Thu, 17 May 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दंबगों ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा
काशीपुर के ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी रमेश जोशी आईजीएल कंपनी में ट्रक चालक है। वह कंपनी से माल लेकर शहर के बाहर जाता है। उसके घर पर परिवार अकेला रहता है। बुधवार सुबह नाली में पानी निकालने को लेकर पड़ोसी दबंगों ने विरोध किया और घर में घुसकर उसके परिवार के साथ लाठी डंडो से मारपीट की। इसमें ज्योति (40) पत्नी रमेश जोशी घायल हो गई जबकि छोटा पुत्र रोहित जोशी (15) चोटिल हो गया। परिजनों ने घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि अकेला परिवार होने के चलते उक्त व्यक्ति आए उनके साथ झगड़ा करते रहते हैं। उक्त दबंग व्यक्ति उनकी जमीन पर कब्जा करने, छोटी बेटी को उठा ले जाने की धमकी देते रहते हैं। कहा कि बुधवार को वह पैगा पुलिस चौकी गए लेकिन पुलिसकर्मियें ने समस्या सुनने के बजाए उल्टा उन्हें फटकार कर भगा दिया। चौकी प्रभारी नरेश पाल ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर सिपाहियों को आरोपियों को पकड़ने भेजा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed