फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ग्राम प्रधान दिलबाग ने दी आत्मदाह की धमकी

ग्राम प्रधान दिलबाग ने दी आत्मदाह की धमकी

Thu, 07 Sep 2017 12:37 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान दिलबाग ने दी आत्मदाह की धमकी
रुद्रपुर। राज्य वित्त के बजट में कटौती और मानदेय न बढ़ाने से नाराज ग्राम प्रधानों ने विकासखंड कार्यालय में तालाबंदी कर दी। उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष ने मांगों की अनेदखी करने पर आत्मदाह की धमकी दी है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 11 बजे ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर ग्राम प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा राज्य वित्त और 14वें वित्त के बजट में कटौती कर सरकार ग्राम पंचायतों को कमजोर कर रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


पंचायतीराज मंत्री अरविंद पांडेय ने बजट कटौती वापस करने और ग्राम प्रधानों का मानदेय साढ़े सात सौ रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आश्वासन हवाई साबित हुआ है। उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ग्राम प्रधानों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आत्मदाह को मजबूर होंगे। तालाबंदी के समय दौरान विकासखंड कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed