{"_id":"59949aa84f1c1b1a1f8b4680","slug":"161502911144-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। विद्युत पोल पर तार जोड़ रहे पार्षद के सौतेले पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। मोहल्ला काजीबाग निवासी डॉ. अशफाक की पत्नी रोशन अशफाक नगर निगम में पार्षद है।
उनकी पहली पत्नी अकीला बच्चों के साथ जनपद मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम लेदा में रहती है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे अकीला का बेटा अरबाज (18 वर्ष) अपने मकान की छत से विद्युत पोल पर तार डाल रहा था। इस दौरान वह छत से नीचे गली में गिर पड़ा। साथ-साथ बिजली का नंगा तार भी उसके सीने पर आ गिरा। गली में पानी भरा होने के कारण करंट से झुलस कर अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने मृतक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। उधर नगर निगम के पार्षद संघ ने शोकसभा का आयोजन कर अरबाज के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहां मेयर ऊषा चौधरी, नगर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान, एएमएनए एलएम मिश्र, गुरविंदर चंडोक, विपिन शर्मा, सर्वेश शर्मा आदि थे।