फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   16 farmers have fined of more than three crore

16 खेत मालिकों पर तीन करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया

Fri, 02 Feb 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर। Updated Fri, 02 Feb 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
16 farmers have fined of more than three crore
सुल्तानपुर पट्टी बाजार घाट के पास खेतों में मिले अवैध खनन की नाप तोल करती खान और राजस्व टीम। - फोटो : Amar Ujala
खनन विभाग की टीम ने औचक छापेमारी कर खेतों मेें अवैध खनन पकड़ा। जांच पड़ताल कर 16 खेत मालिकों पर तीन करोड़ एक लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को खनन उपनिदेशक राजपाल लेघा ने खान और राजस्व विभाग की टीम के साथ सुल्तानपुर पट्टी में बाजार घाट क्षेत्र में किसानों के खेतों में औचक छापेमारी की। इस दौरान सुल्तानपुर पट्टी निवासी महेंद्र राजू के खेत में 2760 घन मीटर अवैध खनन मिला। जिस पर 26 लाख 28 हजार जुर्माना किया गया।

इसी क्रम में रामप्रसाद के खेत में 3250 घन मीटर अवैध खनन पर 30 लाख 60 हजार, श्याम लाल के खेत में 1555 घन मीटर अवैध खनन पर 15 लाख 68 हजार, बुद्धा के खेत में 1230 घन मीटर अवैध खनन पर 12 लाख 82 हजार, प्रमोद कुमार के खेत में 1335 घन मीटर अवैध खनन पर 13 लाख 74 हजार, अनवर अली के खेत में 2450 घन मीटर अवैध खनन पर 23 लाख 56 हजार, रामचंद्र के खेत में 635 घनमीटर अवैध खनन पर 7 लाख 58 हजार, गिरीश चंद के खेत में 2210 घनमीटर अवैध खनन पर 21 लाख 44 हजार, खुशीराम के खेत में 1590 घन मीटर अवैध खनन पर 14 लाख 99 हजार, आनंद सिंह के खेत में 1450 घनमीटर अवैध खनन पर 14 लाख 76 हजार, रामसेवारस के खेत में 1850 घन मीटर अवैध खनन पर 18 लाख 28 हजार, अली हुसैन के खेत में 2530 घन मीटर अवैध खनन पर 24 लाख 26 हजार, ख्याली राम के खेत में 1195 घन मीटर अवैध खनन पर 12 लाख 51 हजार, दलीप सिंह के खेत में 650 घन मीटर अवैध खनन पर सात लाख 72 हजार, मोहम्मद यामीन के खेत में 2050 घनमीटर अवैध खनन पर 20 लाख चार हजार, हरिओम के खेत में 4050 घन मीटर अवैध खनन पर 37 लाख 64 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। टीम मेें लेखपाल नरेंद्र कुमार, विनोद पांडे, जयप्रकाश, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह शामिल थे। बताते हैं कि बाजारघाट के खनन पट्टे धारकों ने पिछले दिनों खेतों से अवैध खनन होने की शिकायत की थी। जिस पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed