{"_id":"5d1e49848ebc3e3c77340e7e","slug":"1562265964989-kashipur-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में विभिन्न मुकदमों के 89 माल नष्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आईटीआई में विभिन्न मुकदमों के 89 माल नष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में अदालत के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न मुकदमों से जब्त किए गए 89 माल नष्ट कर दिए। समिति इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर अदालत को सौंपेगी। आईटीआई थाने में विभिन्न मुकदमों में जब्त किए गए माल मुकदमाती का निस्तारण नहीं हो पा रहा था। इस संबंध में सूची तैयार कर कोर्ट से अनुमति चाही गई थी।
अदालत ने थाने में उपलब्ध 89 मालों को नष्ट करने के लिए एक समिति का गठन किया था। इस समिति में संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना, सीओ मनोज ठाकुर व सहायक अभियोजन अधिकारी अनुज कुमार साहनी को शामिल किया गया। बृहस्पतिवार को गठित टीम ने थाने पहुंचकर विभिन्न मुकदमों में जब्त 89 माल को अपने सामने नष्ट करवा दिया। निस्तारित मुकदमों के माल में कच्ची शराब, तमंचे, चाकू व अन्य सामान शामिल था। इस दौरान थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी, माल मुहर्रिर अशोक चौधरी आदि थे।