{"_id":"5d1660938ebc3e3ce6374980","slug":"156174758320-sitarganj-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरों ने सात वर्षीय मासूम से किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सितारगंज। नगर में दो किशोरों द्वारा सात वर्षीय बालक से कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि पास के एक वार्ड में रहने वाले दो किशोरों ने उसके सात साल के बेटे के साथ कुकर्म किया। इससे उसके पुत्र की हालत बिगड़ गई और उसका अस्पताल में इलाज कराया गया। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी किशोर 14 साल के हैं। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़कर किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।