फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कैंची से हमले में घायल आकाश ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

कैंची से हमले में घायल आकाश ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
कैंची से हमले में घायल आकाश ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम
काशीपुर। बेरहम पिता के हमले में घायल दूसरे बेटे ने भी काशीपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। हमले में घायल दो बेटियों उपचाराधीन हैं। इनमें से एक बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद ठाकुरद्वारा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने के लिए गश्ती पोस्टर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जनपद मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के गांव निर्मलपुर निवासी रोहताश सिंह दर्जी ने नौ जून की रात लगभग 10 बजे अपने घर की छत पर सो रही बेटी सलोनी (18), शिवानी (16), बेटे रवि (14) और आकाश (10) पर कैंची से ताबड़तोड़ हमले कर उनके पेट फाड़ डाले थे। चारों की आंतें बाहर निकल आई थी। चारों को ग्रामीणों की मदद से मां कलावती ने ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रवि (14) को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


घायल तीनों बच्चों को नाजुक स्थिति में काशीपुर के चामुंडा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छोटे बेटे आकाश की भी मौत हो गई। कलावती ने अपने दोनों बेटों को खो दिया। इस घटना के बाद से निर्मलपुर में शोक का माहौल है। ठाकुरद्वारा कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रोहताश की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर भेजी गई है। हमलावर के भाई और भतीजे भी सोमवार रात उसकी तलाश में जुटे रहे। घटना के प्रत्यक्षदर्शी भतीजे सुनील ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के दौरान रोहताश सफेद बनियान और पैंट पहने हुए था। घटना के बाद उसके कपड़े खून से लथपथ हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात को अंजाम देने से पूर्व उसने अपने कपड़े किसी खेत में छिपाकर रखे होंगे। उसके बाद वह कपड़े बदलकर फरार हुआ होगा। पुलिस उसके खून सने कपड़ों की खोज में भी जुटी है।


उधर, पुलिस की ओर से आरोपी की पहचान के लिए पोस्टर जारी किया है, जिसमें कहा है कि आरोपी रोहताश अपराधी है। इससे समाज को खतरा बना हुआ है। इसकी सूचना देने वाले को पुलिस की ओर से इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed