फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   होमगार्ड को अपहृत कर सीज ट्रक ले उड़े चालक-परिचालक

होमगार्ड को अपहृत कर सीज ट्रक ले उड़े चालक-परिचालक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड को अपहृत कर सीज ट्रक ले उड़े चालक-परिचालक
काशीपुर। ड्राइवर-क्लीनर होमगार्ड को बंधक बनाकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीज किया गया ट्रक लेकर फरार हो गए। बाद में आरोपी होमगार्ड को भोजपुर थाना क्षेत्र में फेंक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस होमगार्ड को वापस काशीपुर ले आई। आरोपी ड्राइवर और क्लीनर की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें संभल भेजी गई है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस के उप निरीक्षक यशवंत पाल मंगलवार सुबह करीब दस बजे रामनगर रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक दस टायरा ट्रक रामनगर से आया तो पुलिस ने रोककर ड्राइवर से कागजात दिखाने को कहा। दस्तावेज कम होने पर पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया। चालान बुक में ट्रक ड्राइवर ने अपना नाम जिला संभल (यूपी) के पंजू सराय निवासी नौशाद दर्ज कराया। चालानी कार्रवाई के बाद टीएसआई ने होमगार्ड नेतराम को सीज ट्रक बंद पड़ी काशीपुर शुगर मिल में खड़ा करवाने के लिए भेजा।
विज्ञापन


होमगार्ड नेतराम ट्रक में बैठकर ड्राइवर-क्लीनर के साथ चला गया। टांडा तिराहे पर होमगार्ड का मोबाइल छीनकर बंद कर दिया। क्लीनर ने होमगार्ड की गर्दन दबाकर उसे काबू में कर लिया, जबकि ड्राइवर ने ट्रक यूपी की ओर दौड़ा दिया। दोनों ने होमगार्ड को पीटा और मुंह बंद को कहा। आरोप है कि दोनों संभल ले जाकर होमगार्ड को जान से मारने की धमकी भी दी। होमगार्ड छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। बाद में ड्राइवर-क्लीनर होमगार्ड नेतराम को थाना भोजपुर के ग्राम पतिया नगला के पास फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद होमगार्ड ने अपने मोबाइल से घटना की सूचना टीएसआई यशवंत को दी। इस पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची टीम होमगार्ड को लेकर काशीपुर पहुंची। वहीं ट्रक को बरामद करने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए काशीपुर और आईटीआई थाने से पुलिस टीमें रवाना की गई है।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

होमगार्ड को अगवा कर भोजपुर में ट्रक से फेंका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed