फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बैंक लॉकर से गायब हो गए 40 लाख के जेवरात

बैंक लॉकर से गायब हो गए 40 लाख के जेवरात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बैंक लॉकर से गायब हो गए 40 लाख के जेवरात

विज्ञापन
काशीपुर में एक महिला ने बैंक के लॉकर में रखे करीब 40 लाख रुपये के जेवरात गायब होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। आरोप है कि बैंक प्रबंधन समझौते के लिए दबाव बना रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इधर, बैंक अधिकारियों ने लॉकर से जेवरात गायब होने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
कविनगर निवासी सुमन नेगी और उनके पति पंकज नेगी के नाम से रामनगर रोड स्थित एक बैंक में संयुक्त लॉकर है, जिसकी संख्या 121 है। दंपति ने 27 अप्रैल 1995 को उक्त बैंक में लॉकर की सुविधा ली थी। 25 अक्तूबर 1998 तक इस लॉकर का उपयोग सुमन नेगी ने किया। इसके बाद उनके पति की ओर से इस लॉकर का उपयोग किया गया। 24 अप्रैल 2015 को पंकज ने अंतिम बार उक्त लॉकर को खोला था। पुलिस को दी तहरीर में सुमन ने कहा है कि बैंक की ओर से दी गई लॉकर की चाबी 23 मई 2019 को उनसे कहीं गुम हो गई। 24 मई को उन्होंने चाबी खोने के संदर्भ में शपथ पत्र देकर डुप्लीकेट चाबी के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन


बैंक के शाखा प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि दो-तीन दिनों में उन्हें डुप्लीकेट चाबी जारी कर दी जाएगी। चार मई को बैंक मैनेजर ने फोन कर उन्हें डुप्लीकेट चाबी लेने के लिए बैंक बुलाया। वहां पहुंचने पर शाखा प्रबंधक की मौजूदगी में उनका लॉकर खोला गया। लॉकर में रखे करीब 40 लाख रुपये के आभूषण गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बैंक कर्मियों ने उन पर दबाव बनाकर शपथ पत्र पर लॉकर खाली होने के बारे में जबरदस्ती लिखवा लिया। सुमन ने बताया कि उनके लॉकर में सोने के दो बड़े हार, चार झुमके, दो चेनें, सोने की पौंची, नथनी, मंगलसूत्र, छह कड़े, दो अंगुठियां और हाजरा पायल थी। लॉकर से गायब हुए जेवरात की कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। सुमन का कहना है कि लॉकर में रखे जेवरात 30-35 वर्ष पुराने है। प्रशिक्षु सीओ/ प्रभारी कोतवाल तपेश कुमार चंद्र ने मामले की जांच उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल को सौंपी है। एसआई फर्त्याल ने बैंक पहुंचकर इस संबंध में जानकारी जुटाई। बैंक के शाखा प्रबंधक के अवकाश पर होने के कारण पुलिस को पूरी जानकारी नहीं मिल सकी। बैंक के ऑपरेशन मैनेजर ने बताया कि लॉकर से जेवरात अथवा कोई भी वस्तु गायब होने का कोई औचित्य नहीं बनता। लॉकर की एक चाबी बैंक और दूसरी चाबी ग्राहक के पास रहती है। दोनों चाबियां एक साथ लगने पर ही लॉकर खुल सकता है। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। इधर, प्रभारी निरीक्षक, काशीपुर तपेश कुमार चंद ने कहा कि बैंक की शाखा के लॉकर से जेवरात गायब होने के मामले में खाताधारक की ओर से तहरीर दी गई है। बैंक के शाखा प्रबंधक अभी अवकाश पर हैं। उनके आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed