{"_id":"5cfab1c3bdec22076a49b897","slug":"155993337317-khatima-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी न होने पर मायके पक्ष कोतवाली धमका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गिरफ्तारी न होने पर मायके पक्ष कोतवाली धमका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा में माह भर पहले झनकईया क्षेत्र में एक विवाहिता की जहर खाने से संदिग्ध मौत के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर तत्काल नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। इधर, सीओ के नानकमत्ता क्षेत्र में होने पर वह लोग लौट गए।
पुलिस के अनुसार आठ मई को झनकईया क्षेत्र निवासी रघुवीर सिंह भाटिया की पत्नी गीता भाटिया की जहर खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मायके पक्ष ने ससुराली पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में माह भर बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित मायके पक्ष के समर्थन में अनेक महिलाएं कोतवाली धमकीं। उन्होंने कहा कि अभी तक बस जांच की बात कही जा रही है। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। सीओ कार्यालय में तैनात एसआई गोपाल चंदेल ने बताया कि जांच जारी है। उन्होंने सीओ के नानकमत्ता क्षेत्र में होने की बात कही। मायके पक्ष की बसंती देवी, गंगा, पुष्कर सिंह समेत अनेक लोगों ने बताया कि बीते दिनों जब आए थे तो दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इधर, सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। साथ ही मृतका के मोबाइल के डेटा की भी जांच की जा रही है।