फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   हाथापाई कर सोने की चेन लूट ले गए बदमाश

हाथापाई कर सोने की चेन लूट ले गए बदमाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
हाथापाई कर सोने की चेन लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
काशीपुर बाजार से सामान लेने जा रहे एक युवक के साथ हाथापाई कर दो बदमाशों ने उसके गले से ढाई तौले सोने की चैन लूट ली। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परसादीलाल बाग निवासी सजंय कुमार का छोटा बेटा रोहित अग्रवाल उर्फ चिंटू बुधवार रात करीब 10:30 बजे सामान लेने रामनगर रोड पर जा रहा था। पुरानी शराब भट्ठी के पास दो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी ढाई तौले की सोने की चेन छीन ली। छीना झपटी में चैन का एक टुकड़ा टूटकर रोहित के हाथ में आ गया। बाद में बदमाशों ने उससे मोबाइल लूटने का प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस बीच उक्त बदमाशों ने रोहित को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रामनगर रोड पर पेट्रोलिंग कर सीसीटीवी फुटेज चेक की। रोहित ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश ने काली पगड़ी पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed