{"_id":"5cf815a9bdec2207362d2e23","slug":"155976234016-kashipur-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में हिरासत में लिया युवक कोतवाली से भागा, पुलिस ने दोबारा दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में हिरासत में लिया युवक कोतवाली से भागा, पुलिस ने दोबारा दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में चोरी का आरोपी युवक होमगार्ड को चकमा देकर कोतवाली से भाग गया। हालांकि पुलिस ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे फिर से पकड़ लिया। आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए वह कोतवाली से फरार हो गया था। बताया गया कि वह हिस्ट्रीशीटर है और पहले भी दो बार आईटीआई थाने से भागने का प्रयास किया था।
बता दें कि पुलिस ने चोरी के आरोप में मंगलवार शाम एक युवक को हिरासत में लिया था। बुधवार सुबह आरोपी ने पानी पीने को कहा। इस पर होमगार्ड उसे पानी पिलाने के लिए कोतवाली परिसर में लगे नल के पास ले गया। मौका पाकर वह फरार हो गया। होमगार्ड ने मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस युवक पर दबाव बनाने के लिए उसके पिता को कोतवाली ले आई। करीब ढाई घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और अपनी इस लत को पूरा करने के लिए वह कोतवाली से भाग गया था।
इधर, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी के भागने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले में जानकारी लेकर वह उचित कार्रवाई करेंगे।