{"_id":"5ced8118bdec22073a5fe013","slug":"15590690005-sitarganj-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और दो युवकों पर किशोरियों को अगवा करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला और दो युवकों पर किशोरियों को अगवा करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियां सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। एक किशोरी के पिता ने गांव की ही एक महिला और दो युवकों पर किशोरियों को जबरन अगवा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों द्वारा किशोरियों की तस्करी करने की भी आशंका जताई है।
शहर से सटे एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया कि वह व उनकी पत्नी धौंरा टांडा कस्बे में बरातों में बर्तन धोने का काम करते हैं। घर पर उनकी बहू और नाबालिग बेटी व नाती रहते हैं। बीते सोमवार को उनकी बहू कैलाश नदी किनारे लकड़ी बीनने गई थी। घर पर उनकी बेटी और दो नाती अकेले थे।
बहू जब घर पहुंची तो बेटी घर से गायब थी। बहू की सूचना पर दोनों घर वापस आए और आसपास में पूछताछ की। पता चला कि गांव की ही एक महिला सुबह करीब 11 बजे गांव के ही दो युवकों के साथ उसके घर के आसपास घूम रही थी। इस दौरान गांव की ही एक और किशोरी भी गायब हो गई। बताया कि उसी समय से गांव निवासी दो युवक भी गायब थे, जो शाम करीब तीन बजे तक लौटे।
विज्ञापन
महिला व युवक पर शक होने पर गांव के प्रधान ने उनसे लापता किशोरियों की जानकारी मांगी और सुबह तक किशोरियों को गांव में पहुंचाने की हिदायत दी। आरोप है कि इस पर उक्त महिला ने धमकी दी कि लड़की का पता भी नहीं चलेगा।
बताया जाता है कि आरोपी महिला नेपाल के कैसिनो जाती है और मानव तस्करी में लिप्त है। गांव के उक्त दोनों युवक भी उसकी गैंग में शामिल हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई कर लापता किशोरियों की बरामद की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले में किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज की गई है।