{"_id":"5c9fbd18bdec2213f01be97e","slug":"151553972504-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमें के मामले को लेकर वकील पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर के एक मुकदमे के मामले को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट की जिसमें एक वकील चोटिल हो गया। वकील का सीएचसी में इलाज कराया गया। खबर मिलते ही कई अधिवक्ता कोतवाल जीबी जोशी से मिले। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शनिवार को शाम सुल्तानपुर पट्टी निवासी वकील सरफराज हुसैन बाइक से घर लौट रहे थे कि गांव रम्पुरा शाकर के पास पिपलिया मार्ग पर कुछ लोगों ने घेराबंदी कर हमला कर दिया। जिसमें सरफराज हुसैन चोटिल हो गए। आरोप है कि सरफराज हुसैन के साथ मारपीट कर सात हजार रुपये की नकदी छीन कर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। बताते हैं कि एक मुकदमे में सरफराज वादी हैं। इस मामले में दूसरे पक्ष के लोग शनिवार को बाजपुर कोर्ट भी पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।