{"_id":"5bae7a60867a557f220fa1f2","slug":"151538161247-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स कैब में पकड़ी 9 सवारी बेटिकट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैक्स कैब में पकड़ी 9 सवारी बेटिकट
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में काशीपुर डिपो की अनुबंधित बोलेरो मैक्स कैब संख्या यूके 18टीए 0485 शुक्रवार की सुबह रामनगर डिपो से सवारी लेकर काशीपुर रवाना हुई। रामनगर यातायात टीम ने केलामोड़ पर बोलेरो को रुकवाकर जांच की। इसमें नौ सवारी यात्रा कर रही थी। टिकट जांच करने पर किसी भी सवारी के पास यात्रा का टिकट प्राप्त नहीं हुआ। रामनगर डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक अरशद रशीद ने बताया कि यह गाड़ी कई बार पकड़ी जा चुकी है। कार्रवाई करने के बावजूद चालक निगम को चूना लगाने से बाज नहीं आ रहा है। वहां पर सहायक यातायात निरीक्षक पूरन चंद्र तिवारी थे। उधर, काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक इंद्रासन ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।