फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नौ ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया तस्कर

नौ ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया तस्कर

Thu, 15 Mar 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
नौ ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया तस्कर
रुद्रपुर। आवास विकास चौकी पुलिस ने नौ ग्राम से अधिक स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जगतपुरा क्षेत्र में रहने वाला एक युवक स्मैक का कारोबार करता है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने उसे रवींद्र नगर से गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास 9.7 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम भूपसिंह उर्फ राजेश बताया है। वह ग्राम पम्मी नगला, थाना शोर, कासगंज यूपी का रहने वाला है। चौकी प्रभारी ने बताया कि भूपसिंह लंबे समय से अपने परिवार के साथ जगतपुर में किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन


आसपास के लोगों को उसने खुद को सिडकुल में काम करने वाला कर्मचरी बताया था लेकिन असल में वह स्मैक का कारोबार करता था। यूपी के कासगंज और अन्य क्षेत्रों से भूपसिंह स्मैक लाकर जगतपुरा, रवींद्रनगर और अन्य क्षेत्रों में बेचता था। भूपसिंह सौ रुपये प्रति पुड़िया की दर से स्मैक खरीदकर ग्राहकों को पांच सौ रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed