फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   एक और मासूम की पिटाई, समझौता

एक और मासूम की पिटाई, समझौता

Sat, 24 Feb 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
एक और मासूम की पिटाई, समझौता
कविता नहीं सुनाने पर मासूम की पिटाई में शिक्षक की गिरफ्तारी को एक दिन भी नहीं बीता था कि एक और मारपीट का प्रकरण सामने आ गया। आठवीं के छात्र से मारपीट का आरोप लगाते हुए पिता ने शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


जाफरपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसका बेटा जाफरपुर मार्ग पर स्थित एक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार को होमवर्क पूरा नहीं कर पाने के कारण स्कूल के एक शिक्षक ने उसके पुत्र की पिटाई कर दी। इससे उसके पुत्र के सिर में अंदरूनी चोटें पहुंची हैं। उसने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मामले में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मध्यस्थता के बाद समझौता हो गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से पीड़ित पक्ष से माफी मांगने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन देने के बाद छात्र के पिता ने तहरीर वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक को किया निलंबित
दिनेशपुर। विश्वास रेडरोज इंटर कालेज में चौथी कक्षा के छात्र से मारपीट में गिरफ्तार शिक्षक को शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। उधर कालेज प्रबंधन ने भी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बृहस्पतिवार को आनंदखेड़ा स्थित विश्वास रेडरोज इंटर कालेज के शिक्षक सुकुमार ने कविता नहीं सुना पाने के कारण चौथी कक्षा के छात्र अविनाश मंडल को पीट दिया था।


छात्र के पिता प्रकाश मंडल ने थाने में तहरीर देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर किया था। शुक्रवार को पुलिस ने शिक्षक को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई। उधर कालेज के प्रबंधक सुशील डे ने बताया कि फिलहाल आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed