फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बरात में आए युवकों ने दुल्हन के चचेरे भाई के तोड़े दांत

बरात में आए युवकों ने दुल्हन के चचेरे भाई के तोड़े दांत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
बरात में आए युवकों ने दुल्हन के चचेरे भाई के तोड़े दांत

विज्ञापन
नानकमत्ता में बरात में आए युवकों पर शराब का नशा ऐसा चढ़ा की बरातियों के संग ही गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर दुल्हन के चचेरे भाई पर हमला कर उसके दांत तोड़ दिए। दहशत फैलाने के लिए युवकों ने अवैध हथियारों से फायर किए। पीड़ित ने पुलिस को चार युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी है।

ग्राम ध्यानपुर निवासी गुरदीप सिंह ने शनिवार को को कोतवाली में तहरीर सौंपी। बताया कि शुक्रवार को उसकी भतीजी की बरात घर पर आई थी। बरात में आए युवक शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने उसके पुत्र रंजीत सिंह के साथ मारपीट और गाली गलौच शुरू कर दी। मारपीट से रंजीत के दांत भी टूट गए तथा वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए अवैध हथियारों से फायर भी किए। परिजन रंजीत को नानकमत्ता सीएचसी लेकर आए यहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed