फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बारात घर के चौकीदार को पीटा, मुकदमा दर्ज

बारात घर के चौकीदार को पीटा, मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
बारात घर के चौकीदार को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
काशीपुर में ग्राम बरखेड़ी थाना आईटीआई निवासी धर्म सिंह पुत्र करतार सिंह ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर कहा कि गांव में एक बारात घर बनाया जा रहा है, जहां वह चौकीदारी का काम करता है। 19 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह बारात घर में चौकीदारी कर रहा था। तभी मुकंदपुर निवासी कुलदीप सिंह अपने एक साथी के साथ आया और उससे गोदाम की चाबी मांगने लगा। उसने बारात घर का सामान गोदाम में होने की बात कहते हुए चाबी देने से इनकार कर दिया। इस पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तमंचे की बट से उसकी आंख पर प्रहार किया। मारपीट में उसके हाथ और पैरों में गंभीर चोंटें आई हैं। शोर शराबा सुनकर गांव के कुछ लोग आ गए और उसे बचाया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed