फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पिस्टल दिखाकर मारपीट और कार का शीशा तोड़ने का आरोप

पिस्टल दिखाकर मारपीट और कार का शीशा तोड़ने का आरोप

Fri, 09 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल दिखाकर मारपीट और कार का शीशा तोड़ने का आरोप
काशीपुर। ग्राम जसपुरखुर्द निझड़ा निवासी एक युवक ने वहीं के एक युवक समेत तीन अन्य लोगों पर गालीगलौज, मारपीट करने और विदेशी पिस्टल से चोटकर स्कार्पियो कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथी के अपहरण का भी प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर एक आरोपी के हाथ में पिस्टल होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कटोराताल चौकी पुलिस को दी तहरीर में जसपुरखुर्द ग्राम निझड़ा निवासी अर्जुन सिंह पुत्र स्व. ओमप्रकाश ने कहा है कि पांच फरवरी को वह अपने मित्र जसपुरखुर्द निवासी गुरजीत सिंह पुत्र बेअंत सिंह के साथ बड़े भाई की स्कार्पियो लेकर चीमा चौराहे पर आया था। आरोप है कि ऑल्टो कार में सवार जसपुर खुर्द निवासी एक बदमाश और उसके तीन अन्य साथियों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इन चारों ने उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की। इनमें से एक युवक ने विदेशी पिस्टल से उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। शोर होने पर वे फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की सूचना कटोराताल चौकी पुलिस को दी। कुछ देर बाद उसके मित्र गुरजीत ने फोन कर बताया कि उक्त चारों लोगों ने द्रोणसागर नहर के पास एक आरामशीन के सामने उसे घेर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर वह पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचा तो आरोपी विदेशी पिस्टल लहरा रहा था। हमलावर गुरजीत को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। इस दौरान उसने पिस्टल पकड़े युवक का फोटो खींच लिया और पीछा करने पर वह गुरजीत को छोड़कर फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed