फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पुलिस पार्टी पर हमला करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पार्टी पर हमला करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पार्टी पर हमला करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर में अवैध खनन से लदे तीन वाहन छुड़ाकर ले जाने के मामले में फरार चल रहे एक और अभियुक्त को आईटीआई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नामजद दो अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व में बीती नौ दिसंबर को काशीपुर, बाजपुर और आईटीआई थाना पुलिस ने कोसी नदी में खनन माफिया के खिलाफ संयुक्त धरपकड़ अभियान चलाया था। इस दौरान टीम ने नदी में अवैध खनन कर रहे सात वाहनों को पकड़ा था। इनमें से चार वाहनों को पुलिस साथ ले गई थी। शेष तीन वाहनों को लेकर आईटीआई पुलिस थाने की ओर आ रही थी कि मुकंदपुर में खनन माफिया ने पुलिस टीम को घेर लिया। माफिया ने पुलिस पार्टी पर पथराव और फायरिंग कर तीन वाहन छुड़ा लिए थे। हमले में दो पुलिस कर्मियों अरविंद चौधरी और मनोज देवड़ी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में छह माफिया को नामजद करते हुए 20-25 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अभी तक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार को पुलिस ने नामजद आरोपी ग्राम बेगमाबाद निवासी गुरप्रीत पुत्र लक्खा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में दो नामजद आरोपी अभी भी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस टीम पर हमला करने वाले अन्य आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed