{"_id":"5a32c9774f1c1ba7678c1973","slug":"121513277815-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का माल न खरीदें क्रशर स्वामी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का माल न खरीदें क्रशर स्वामी
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। कोसी नदी से अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए एएसपी ने अपने कार्यालय में स्टोन क्रशर स्वामियों की बैठक बुलाई। उन्होंने क्रशर स्वामियों को चोरी का माल न खरीदने और सीसीटीवी लगाने की हिदायत दी।
बृहस्पतिवार को एएसपी कार्यालय में हुई बैठक में एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि उत्तराखंड हाइकोर्ट ने भी रिट याचिका मोजाराम बनाम अन्य पर सुनवाई करते हुए 27 मार्च 2017 को अवैध खनन को गंभीरता से लेते हुए इसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को बेरियर आदि लगाने और अन्य जरूरी प्रयास करने के निर्देश दिए थे। पिछले माह ऊधमसिंह नगर और रामपुर के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में अवैध खनन को पूरी तरह से रोकने लिए कार्य योजना तय की गई थी।
बैठक में स्टोन क्रशर स्वामियों को पंद्रह दिन के बैकअप के साथ सीसीटीवी लगाने और उनकी डीवीआर हर सप्ताह डीएम कार्यालय भेजने की हिदायत दी। एएसपी ने कहा कि यह सुनिश्चित कराने के लिए वह खुद भी समय-समय पर चेकिंग करेंगे। वहां सीओ राजेश भट्ट के अलावा श्रीकृष्ण, विनय अरोरा, जगजीत सिंह हैप्पी, संदेश सिंह, योगेश कुमार आदि थे।