{"_id":"59724d9e4f1c1bdc798b4568","slug":"121500663198-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौंधे वापस करने गये टेंपो चालक को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौंधे वापस करने गये टेंपो चालक को बनाया बंधक
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। डिमांड पर मंगाये गये पौधे सही न पा जाने पर वापस करने गए टेंपो चालक को नर्सरी कर्मियों ने बंधक बना लिया। आरोप है कि उसकी पिटाई भी की गई। ठेकेदार ने नर्सरी में काम करने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।
रुद्रपुर निवासी चंद्रसेन पुत्र किसन सिंह रामपुर पटवाई सितारगंज स्थित बालाजी एकशन प्लाइवुड कंपनी के ठेकेदार विक्रम सिंह के साथ काम करता है। कुछ दिन पूर्व विक्रम ने कंपनी के लिए नर्सरी से कुछ पौधे मंगाये थे। कंपनी प्रबंधन ने उनकी जांच की तो पौधे सही नहीं पाये गये।
इस पर शुक्रवार सुबह विक्रम ने चंद्रसेन को टेंपो के साथ पौधे वापस करने के लिए नर्सरी भेजा। नर्सरी में मौजूद चार युवकों ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। ठेकेदान विक्रम ने एसएसपी डा. सदानंद दाते को इसकी सूचना दे दी। इस पर एसएसपी ने सितारंगज पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस ने चंद्रसेन को नर्सरी से बरामद कर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस नर्सरी से लाये गये चारों युवकों से पूछताछ कर रही है।