{"_id":"5c817273bdec221429018407","slug":"11551987315-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में फायरिंग, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में क्षेत्र के किच्छा हाईवे स्थित नया गांव में दिन दहाड़े गोली चलने से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि निजी स्कूल के प्रबंधक का बेटा सिसैया स्थित स्कूल में सीसीटीवी लगवाकर वापस आ रहा था। नया गांव के पास एक व्यक्ति ने उसे वहां रोक लिया। युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि सिसैया के एक युवक ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। जिसमें बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, दूसरे पक्ष ने पुलिस को बताया कि प्रबंधक के बेटे ने उन पर तमंचे से फायर किया है। जिसमें उसके हाथ में गोली लगी है। दोनों घायलों को रेफर किया गया है। एसएसआई मदन मोहन जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पूरी तरह से संदिग्ध नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि मौके पर 312 बोर का एक तमंचा मिला है। बताया कि पुलिस जांच कर रही है। हालांकि मामले में तहरीर नहीं मिली है। जोशी ने बताया कि मामला भूमि से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।