{"_id":"5b78716542c792464802fffc","slug":"11534620005-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गूलरभोज में सात दिन पहले बहन के घर जाने को घर से निकली विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। नई बस्ती निवासी रीमा देवी ने तहरीर देकर कहा कि उसकी बहन सुुनीता सितारगंज के ऊनसरिया गांव की रहने वाली है। 11 अगस्त को सुनीता अपनी चार वर्षीय पुत्री सपना के साथ सितारंगज से गूलरभोज आने के लिए बस में बैठी थी। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी मायके नहीं पहुंची थी। जब 13 अगस्त को उसका पति उसे लेने गूलरभोज पहुंचा तब रीमा ने बताया कि उसकी बहन तो यहां आई ही नहीं थी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। सुनीता का मोबाइल भी नहीं लग रहा था। रीमा ने बृहस्पतिवार को बहन की गुमशुदगी दर्ज करा दी है।