{"_id":"5b50d52b4f1c1b3b5a8b5db5","slug":"11532024107-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने राजकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत पांच लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
ग्राम लक्ष्मीपुर लच्छी निवासी भाजपा नेता विक्रम सिंह परिहार ने शक्तिनगर में एक व्यक्ति से मकान का सौदा किया था। आठ मई 2018 को उसने मकान का बैनामा करा लिया। विक्रम ने कब्जा लेने का प्रयास किया तो एक और व्यक्ति ने उक्त मकान पर दावा ठोक दिया, जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विक्रम ने तीन दिन पूर्व इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामला संपत्ति संबंधी होने की बात कहकर मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। बुधवार शाम विक्रम अपने साथियों को लेकर उक्त मकान में घुस गया। दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने वहां से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक पक्ष के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राहुल कांबोज, विक्रम परिहार, भूपेंद्र चौहान और दूसरे पक्ष के शिवनगर कालोनी निवासी पवन अरोरा और शेखर का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।